पटना, जनवरी 2 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि किसानों के निबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमाबंदी के बकेट क्लेम एवं सत्यापन में अपेक्षित प्रगति नहीं होना गंभीर विषय है। इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को मिशन मोड में लेते हुए प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें। राज्य सरकार इस कार्य को लेकर गंभीर है। जहां कहीं भी लापरवाही या शिथिलता पाई जाएगी, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि छह से नौ जनवरी तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाएगी। एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री राज्य सरकार की महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है। इसका सीधा लाभ किसानों को ...