बांदा, फरवरी 2 -- पैलानी, संवाददाता। तहसील अंतर्गत अलोना गांव में बस स्टाप किनारे एक फरवरी से धरने पर बैठे किसानों को भाकियू ने समर्थन किया है। किसानों की मांग है कि अन्ना गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। सोमवार को अलोना गांव के किसान शिवसरन सिंह, सभाजीत, अंकुश, अशोक, श्यामकरण साहू, गुरु वर्मा, भोला, चुनूबाद पाल धरने पर बैठे। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज द्विवेदी ने किसानों की तीन प्रमुख मांगों अन्ना गोवंश को पकड़ कर गौशाला में सुरक्षित करने, घायल हुए किसानों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति देने, गरीब किसान जिनकी खेती मवेशी नष्ट कर दी है उनको मुआवजा दिया जाए। कहा कि गौशाला में लगी तार बाउंड्री को हटाकर जाली लगवाया जाए। जिला महासचिव ने बताया कि अन्ना मवेशी किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। किसानों को घायल कर रहे हैं। मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.