औरंगाबाद, मार्च 25 -- रफीगंज प्रखंड परिसर में पिछले 70 दिनों से नहर के पानी को लेकर जारी किसानों के धरने के समर्थन में मंगलवार को दर्जनों गांव के लोगों ने बाइक रैली निकाली और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लड्डू खां व तुलसी यादव ने की तथा सभा का संचालन सिद्धि यादव ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि उत्तर कोयल नहर के कुटकु डैम में फाटक लगाने तथा अंगरा, कोटवारा एवं चेई नवादा शाखा के अधूरे कार्य को पूरा कराने को लेकर यह अनिश्चितकालीन महाधरना 15 जनवरी से जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। बाइक रैली में प्रगतिशील किसान संघ, किसान मजदूर मोर्चा सहित कई संगठन के किसानों ने इसमें हिस्सा लिया। रैली गुरारू से प्रारंभ होकर मथुरापुर, भुरहा, ईटवां , कासमा होते हुये रफीगंज धरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.