प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। परेड ग्राउंड में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय चिंतन एवं अधिवेशन शिविर का समापन हुआ। शिविर में किसानों की समस्या पर प्रमुखता चर्चा हुई और उनके समाधान की रणनीति तैयार की गई है। राष्ट्रीय चिंतन एवं अधिवेशन शिविर के समापन पर हजारों की संख्या में किसान और श्रमिक पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जिला अध्यक्ष प्रत्येक माह के पहले सप्ताह की पांच तारीख को अपने-अपने जिलों में किसान समाधान दिवस के लिए एक किसान पंचायत जिला अधिकारी कार्यालय पर आयोजित कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने और संगठन को विस्तार करने के निर्देश दिए है। वही...