हापुड़, फरवरी 15 -- रिलायंस प्रोजेक्ट जमीन का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। रविवार को पुलिस ने किसानों के घर पर कुर्की के नोटिसों को चस्पा किया है। जिससे मामला और भी ज्यादा तनावपूर्ण बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी पुलिस ने घर पर कुर्की के नोटिसों को चस्पा किया है। गांव बझैड़ा खुर्द निवासी किसान ओमपाल सिंह और मांगू सिंह राणा के खिलाफ मुकदमे दर्ज को लेकर किसान लंबे समय से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं। बीते पांच जनवरी को किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से मिला और राहत देने का आग्रह किया था। जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया था, कि मामले की समीक्षा की जाएगी और तब तक पुलिस की ओर से कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार जिलाधिकारी के आश्वासन के ठीक 40 दिन बाद रविवा...