बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- अस्थावां, निज संवाददाता। किसान समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए टीम किसानों के घर-घर जाकर फार्मर आईडी बना रही है। इसके बनने से किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इस अभियान में किसान सलाहकार रमेश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर गुड़िया रानी, सर्वे अमीन प्रवीण कुमार व मनरेगा कर्मी अमित कुमार ने लोगों को इसके लिए जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.