रुडकी, जनवरी 30 -- मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंडावली निवासी नीटू, मोंटी, महाराज सिंह ग्राम दहियाकी निवासी अनिल और राजीव के खेतों में लगे मोटर 28 जनवरी की रात्रि में अज्ञात द्वारा चोरी कर लिए गए। इसके अलावा ग्राम तांशीपुर निवासी अंकुर त्यागी, अमित त्यागी आदि समेत कई किसानों के खेत से ईख भी काट कर चोरी कर लिया गया। शुक्रवार की शाम भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी और जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में अरविंद, अनुज, सनोज, भूरा, वेदपाल, अंकुर, संजीव आदि किसान कोतवाली पहुंचे। और अपना विरोध दर्ज कराते हुए किसानों के खेतों से होने वाली चोरी को रोकने की मांग की। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का आश्वासन किसानों को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.