पीलीभीत, दिसम्बर 22 -- पीलीभीत। मंडी समिति के किसान विश्राम भवन में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जिले के प्रशासनिक अधिकारी दबाव में कार्य कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं । इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धान खरीद में किसानों के नाम पर फर्जी खरीद भारी पैमाने पर की जा रही है। पंचायत में मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलों ने कहा-जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों की अपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसको सबक सिखाया जाएगा। जनपद में सभी सहकारी साधन समितियां पर उर्वरक के एमपी के डीएपी यूरिया प्रचुर मात्रा में उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.