लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- अजवापुर चीनी मिल ने 20 दिसंबर तक खरीदे गए समस्त गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेजा गया। चीनी मिल के इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि 43.77 करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजा गया है, जिसमें 17400 किसान सम्मिलित हुए। एसाथ ही अपील करते हुए बताया कि सभी किसान अपना बेसिक कोटा मजबूत करें इधर-उधर औने-पौने दामों में अपना गन्न ना बेचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...