उरई, नवम्बर 7 -- उरई। अखिल भारतीय किसान महासभा ने खराब हुई फसलों को मुआवजा को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र दिया। इसमें खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की। शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को 10 सूत्रीय मांग पत्र दिया। इसमें प्रदेश सचिव राजीव कुशवाहा ने बताया बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद हुई है। वहीं रबी की बुआई बारिश से खेतों में पानी भरने से क्षति पहुंची है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। दोबारा से उन्हें कर्ज लेकर फसल की बुवाई करने पड़ेगी। बेमौसम की वजह से कर्जदार हुए किसानों के कर्ज माफ किए जाए। वहीं सर्वे कराकर खराब हुई फसल का किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान सुरेश चंद, सतीश चंद,रोहित कुमार, शिव बालक,काशी प्रसाद, हर दास, चंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.