देवरिया, नवम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। क्रय केन्द्र प्रभारी व किसानों के आंखों का स्कैन के बाद धान की खरीद होगी। इसके लिए धान क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन भेजी गयी है। सभी 98 क्रय केन्द्रों के अलावा रिजर्व में भी पांच ई-पाप मशीन रखा गया है। धान खरीद में पारदर्शिता को यह नई व्यवस्था लागू किया गया है। शासन के निर्देश पर एक नवंबर से 28 फरवरी तक किसानों के धान की खरीद की जायेगी। जिले में कुल 98 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। इस साल से धान खरीद में गड़बड़ी रोकने को शासन ने नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब धान खरीद में थंब की जगह ई-पॉप मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। इस मशीन से क्रय प्रभारी व किसानों के आंखों की रेटीना स्कैन की जाएगी। धान खरीद में पारदर्शिता व गड़बड़ी रोकने को यह नई व्यवस्था शुरू की गयी है। शासन ने जिले को 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.