फतेहपुर, जनवरी 10 -- असोथर। नगर पंचायत के मंडी समिति में संचालित हॉट शाखा के छह क्रय केंद्रों में तौल न होने से किसान परेशान हैं। जिसकी शिकायत पर दोबारा जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार सदर अमरेश सिंह ने किसानों से सीधे बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिन किसानों का परिसर में धान पड़ा है, उनकी पहले तौल की जाएगी। उसके बाद आने वाले किसानों का धान तौला जाए। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों के अनाज की तौल प्राथमिकता से कराए। यहां केंद्र प्रभारी अखिलेश यादव, शेखर मौर्य, लालित यादव, राजेश तिवारी सहित किसान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.