पटना, मई 25 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस ने किसानों की 23 सूत्री मांगों के लिए सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को हुए किसान महासम्मेलन में जिलों में आंदोलन का निर्णय लिया गया। किसान महासम्मेलन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की समस्या समाधान के लिए कोई कारगर पहल नहीं कर पा रही है। खेती और किसानी घाटे का सौदा बनकर रह गयी है। अन्नदाता के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, नारे के साथ हुए महासम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खेती छोड़ने को विवश हैं, मजदूर बनकर रह गए हैं। उन्होंने मांग की कि किसानों को अपनी फसल का मूल्य निर्धारण करने का अधिकार मिलना चाहिए। किसानों के 23 सूत्री मांग को लेकर सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.