गढ़वा, मार्च 2 -- कांडी, प्रतिनिधि। भाजपा किसान मोर्चा के कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे ने उपायुक्त को आवेदन देकर जिला के किसानों की समस्या के निष्पादन की मांग की है। डीसी को आवेदन देकर उन्होंने कहा है कि जिला के कुल जनसंख्या के 35 प्रतिशत मजदूर किसान निवास करते हैं। उनका जीवकोपार्जन का मुख्य साधन कृषि आधारित है। यहां के किसान कड़ी मेहनत कर फसल पैदा करते हैं। उक्त फसल को नीलगाय, जंगली सुअर व हाथी बर्बाद कर देते हैं। किसानों के लगातार गुहार करने के वावजूद सरकार द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उक्त समस्या पर पहल कर इसका सामाधान करने की मांग की है। किसान बहुल जिला होने के बावजूद सरकार द्वारा जिला को मात्र दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है जो आवश्यकता से कम है। जिला के कई केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे धान रखा हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.