अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। भाकियू हरपाल गुट ने मंगलवार को प्रतिभा कॉलोनी में पंचायत कर मजदूर किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। सरकार से मांग की कि गरीबों की पेंशन Rs.3000 महीने की जाए। स्मार्ट मीटरों को तत्काल घरों से हटाया जाए, क्योंकि यह मीटर बिजली का बिल दो से तीन गुना ज्यादा निकल रहे हैं। पंचायत में अध्यक्षता भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने की। पंचायत में 5 सदस्य महिलाओं की टीम बनाई गई जिसमें प्रेमवती देवी, शीला चौधरी, मोनिका सिंह, लक्ष्मी, पुनम, पुष्पा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.