मोतिहारी, सितम्बर 21 -- केसरिया। विस राजद कार्यकर्ताओं द्वारा केसरिया के देवीगंज में एक दिवसीय धरना दिया गया। पहले राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में केसरिया स्थित पेट्रॉल पम्प के समीप से सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च कर धरना स्थल पहुंचे। राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि इस सरकार में किसानों की स्थिति बदहाल है। किसान निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। जिसके कारण किसान आर्थिक दोहन का शिकार हो रहे हैं। उचित समय पर खाद व बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है। खाद को मिलीभगत कर कालाबाजार में बेच दिया जा रहा है। जिस पर कोई निगरानी नहीं है। किसानों को पंचायत स्तर पर खाद उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो राजद सड़क पर उतर किसानहित में आंदोलन करने पर मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.