लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अमन संधू के नेतृत्व में किसानों ने गोला तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह को दिया। इसमें किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। ज्ञापन मांग की गई है कि गोला नवीन मंडी समिति की महरताला से लोहिया पुल तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण एवं उसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग की गई। किसानों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 200 रुपये प्रति कुंटल बोनस दिए जाने की भी मांग रखी। इसके अलावा (बजाज चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों के लंबित भुगतान को तत्काल जारी कराने की मांग उठाई गई। जिला गाजियाबाद के ग्राम मीरपुर में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड प्रकरण की निष्पक्ष ज...