सहारनपुर, नवम्बर 14 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तीन जिलों के कार्यकर्ताओं व किसानों की महा पंचायत शुक्रवार को आयोजित हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से संबोधित एक 10 सूत्रीय ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर प्रशासन रमेश यादव व एडीएम ई संतोष बहादुर सिंह को सौंपा गया। दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर चुनहेटी चौकी के पास बलियाखेड़ी ब्लॉक परिसर में भाकियू अराजनैतिक के मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के कार्यकर्ताओं की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है। कि रियल टाइम खतौनी बनाते समय किसानों के अंश निर्धारण नाम में अधिकतर त्रुटियां है, जिसे गांवों में चौपाल लगाकर ठीक किया जाए। आवारा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाए, किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। किसानों का थान...