बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर किसानों की मांगों को पूरा न किए जाने पर बुधवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ना भुगतान न होने व शेड्यूल अनुसार बिजली सप्लाई समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई महापंचायत में काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। करीब तीन घंटे तक किसानों का प्रदर्शन रहा और उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन और एसपी देहात को सौंपा है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान नगर के राजेबाबू पार्क में पहुंचे और उन्होंने महापंचायत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। किसान आंदोलन को पांच साल पूरे हो चुके हैं...