अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जल निगम स्तर से जो सड़कें तोड़ी गई हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। रजबपुर-काफूरपुर क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने पर जोर दिया। गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना ट्रांसपोर्ट में वृद्धि किए जाने पर रोष जताते हुए उसे वापस लेने की वकालत की। कहा कि छुट्टा पशुओं को तत्काल पकड़वाया जाए। रजिस्ट्रार कार्यालय नए तहसील भवन में ही स्थापित किया जाए। किसानों को बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार दिन में दी जाए व जर्जर तार एवं खंभों को तत्काल बदला जाए। किसानों के क्रेडिट कार्ड की सब्सिडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.