रामपुर, जनवरी 31 -- स्वार। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक महत्वपूर्ण पंचायत तहसील के ग्राम महुआ खेड़ा में ज़िला उपाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जब किसानों की फसलें ही सुरक्षित नहीं हैं, तो किसान खेतों में क्या करेगा। ऐसी स्थिति में मजबूरन किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। आवारा पशुओं की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने सरकार के प्रयासों को विफल बताया और कहा कि स्वार व बिलासपुर क्षेत्रों में आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं, साथ ही किसानों पर हमला भी कर रहे हैं, जिससे किसानों में भय का माहौल है। बिलासपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.