बिजनौर, दिसम्बर 9 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की ओर से तहसीलदार कार्यालय के बाहर किसाने की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। चार दिन में निस्तारण करने के तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की ओर से तहसीलदार कार्यालय के बाहर आयोजित धरना प्रदर्शन के बींच पहुंचे तहसीलदार के सामने किसानो की समस्याएं रखी। जिसमें किसानों की खतौनी में अंश निर्धारण में गड़बड़ियां, किसानों के दाखिल खारिज समय पर ना हो पाना, तहसील में लेखपाल में कानून को का समय पर किसानों को ना मिल पाना, प्रशासन के द्वारा किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज करना और उन्हें परेशान करना, किसानों को खतौनी के लिए लाइन में लगाना आदि समस्या उठाई। तहसीलदार संतोष कुमार ने सभी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए चार दिन का समय संगठन के पदाधि...