सोनभद्र, जुलाई 22 -- ओबरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ओबरा तहसील पर यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में खरीफ के फसल की रोपाई चल रही है। ऐसे समय में किसानों को फसल के लिए यूरिया खाद, बीज, बिजली सिंचाई के लिए पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिला महासचिव बाबू लाल पनिका ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की किसान विरोधी भाजपा सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। आज किसान खेती के समय में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। इस मौके पर हरदेव तिवारी, आरपी त्रिपाठी, सुनीता तिवारी, शेखर शरण सिंह, हिमाचल साहनी, मदन गुप्ता, संतोष नेताम, राजेश तिवारी, रामप्रकाश पांडेय, लालचंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.