अमरोहा, दिसम्बर 16 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की मासिक पंचायत सोमवार को नौगावां सादात तहसील परिसर में हुई। किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। वक्ताओं ने बिजली बिल माफी पर सभी उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिए जाने की वकालत की। अंश निर्धारण की कमी को जल्द दूर करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली छूट को किसानों के बैंक खातों में जल्द पहुंचाने की वकालत भी की गई। वक्ताओं ने खेती में हो रहे नुकसान के मुद्देनजर बंदर, नीलगाय आदि की नसबंदी कराए जाने की मांग की। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को 14 दिन के भीतर कराने, हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की टूटी सड़कों को ठीक कराने...