गोंडा, फरवरी 18 -- गोण्डा, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने किसानों की समस्याएं और उनकी मांगें सुनी। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या को लंबित न रखा जाए और सभी शिकायतों का निवारण समयसीमा के भीतर किया जाए। सभी किसानों को फार्मर्स रजिस्ट्री शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फार्मर्स रजिस्ट्री कराने से पीएम किसान योजना, बीमा योजना, सब्सिडी एवं अन्य सरकारी लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.