प्रयागराज, जनवरी 11 -- परेड मैदान में रविवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने राष्ट्रीय चिंतन एवं अधिवेशन शिविर का आयोजन किया। अधिवेशन में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। किसानों की कर्ज माफी और किसान आयोग के गठन की मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की समस्याओं का संज्ञान 10 मार्च तक नहीं लिया गया तो विधानसभा का घेराव करेंगे। कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान शुरू करें और हर जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें। इस मौके पर अनीश गाजी, धीरेंद्र रावत, रविंद्र प्रधान, राजकुमार पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.