अयोध्या, अक्टूबर 10 -- बीकापुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) बीकापुर की मासिक पंचायत गुरुवार को तहसील परिसर के शहीद स्मारक स्थल पर तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया और उप जिलाधिकारी बीकापुर श्रेया से बिंदुवार वार्ता करके एक-एक समस्या समाधान करने का प्रयास किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। पंचायत को गब्बर गोस्वामी, शिवराम शर्मा, डॉ मंगली, मंसाराम वर्मा, विकास वर्मा, विवेक पटेल, जयलाल चौधरी, काली प्रसाद मौर्य, रामसहाय वर्मा, गंगाराम यादव, रामवती निषाद, सुंदरा देवी और बुधराम मौर्य आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.