कन्नौज, अक्टूबर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास क्षेत्र के खुबरियापुर रोड पर हलधर किसान यूनियन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की परेशानियों को हल नहीं किया जाएगा, तब तक संगठन के प्रति लोगों का जुड़ाव नहीं बढ़ेगा। विशेष रूप से खाद की किल्लत जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सोलंकी ने जोर देकर कहा कि किसानों का विश्वास जीतने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। तभी संगठन की ताकत बढ़ेगी। बैठक में राष्ट्रीय सचिव विपिन द्विवेदी, जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.