कन्नौज, नवम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के सिंहपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भाकियू किसान शक्ति के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जुटे पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का वरीयता से निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। भाकियू किसान शक्ति के प्रदेश प्रभारी सत्यभान झा और प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं को भी सुना गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का हर संभव निस्तारण कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सिंहपुर निवासी अमर सिंह यादव को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष विमल तिवारी ने कहा कि संगठन किसानों के हित की लड़ाई हमेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.