दरभंगा, दिसम्बर 7 -- दरभंगा। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा जिले में बिहार राज्य बीज निगम से दिए गए गेहूं के बीज में अंकुरण की काफी मात्रा में शिकायत मिली है जो चिंताजनक है। किसानों की शिकायत से बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को अवगत कराकर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। सांसद डॉ. ठाकुर ने शनिवार को पटना में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से उनके आवास पर भेंट कर किसानों से मिली शिकायतों से अवगत कराया। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि बिहार राज्य बीज निगम से गेहूं की बुआई के लिए किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया गया है, लेकिन बुआई के 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसमें अंकुरण नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने कृषि मंत्री श्री यादव से इस विषय की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.