उन्नाव, दिसम्बर 28 -- चकलवंशी। शारदा नहर से निकले बारी थाना माइनर में शुक्रवार दो जगहों पर खांदी कट गई थी। इससे किसानों की कई बीघा गेंहूं, सरसों की फसलें जलमग्न हो गई थी। जिसकी शिकायत किसानों द्वारा सिंचाई विभाग के जेई आलोक कुमार दुबे से की और आरोप लगाया कि माइनर की ठीक से साफ सफाई नहीं कराई गई। इसके बाद जेई ने दोबारा माइनर की सफाई कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं। शुक्रवार अमान खेडा गांव के पास माइनर में दो अलग अलग जगहों पर पानी ओवरफ्लो होने से खांदी कट गई थी। जिसकी शिकायत किसानों ने सिंचाई विभाग से की और सफाई में लापरवाही का आरोप लगाया। सिंचाई विभाग ने दोबारा माइनर की सफाई शुरू कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...