आगरा, दिसम्बर 17 -- विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में डीएम प्रणय सिंह ने अधिकारियों को किसानों की शिकायतों को गंभीरता से प्राथमिकता पर निस्तारित करें। बुधवार को किसान दिवस में डीएम के सामने दो शिकायतें आईं। जिन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के लिए भेजा है। डीएम प्रणय सिंह ने किसान दिवस में कहा कि सरकार की किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक अवश्य पहुंचाया जाए। कृषि विभाग के साथ ही हर विभाग की येाजनाओं की जानकारी तकनीकी सहायकों के माध्यम से दी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों हित सर्वोपरि है। किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। अधिकारी किसानों की शिकायतों को मौके पर जाकर निस्तारित करें। किसान दिवस पर विभागीय अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. अंकित सिंह भदौरिया...