मैनपुरी, जनवरी 10 -- किसानों के लिए अच्छी खबर है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सरकार किसानों को मूंगफली की मिनीकिट निशुल्क वितरित करेगी। इसके लिए जिले में लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। जिले में 1525 मिनीकिट मूंगफली की वितरित होंगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 16 जनवरी तक बुकिंग होगी, इसके बाद राजकीय कृषि बीज भंडारों से किसानों को मूंगफली की मिनीकिट का वितरण होगा। जनपद में गेहूं, धान के अलावा मूंगफली की फसल बहुतायत में की जाती है। बीते 15 वर्षों में मूंगफली का रकबा साल दर साल मैनपुरी में बढ़ा है। जिले के किसान मूंगफली का बीज लेने जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद मंडी तक दौड़ लगाते हैं। किसानों की मांग को देखते हुए जिले में मूंगफली का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते वर्ष भी जिले में मूंगफली का बीज उपलब्ध कराया गया था। इस बार भी किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.