उरई, फरवरी 18 -- कालपी। संवाददाता तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों, राजस्व कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये कि समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिये प्रभावी कदम उठायें। तहसील सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शासन के द्वारा किसानों तथा ग्रामीणो के हितों के लिये जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उस पर प्राथमिकता से कार्य किया जाये ।उपजिलाधिकारी ने कहा कि नान जेड ए की खतौनी की फीडिंग की जाये। तथा भूमि के अंश निर्धारण किया जाये।राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में कुरा बटवारे की रिपोर्ट तैयार करके समस्त लेखपाल पत्रावलियों को निर्धारित समय के अंदर न्यायालय में दाखिल क...