रामपुर, दिसम्बर 12 -- भाकियू भानु गुट ने किसानों की फर्जी खतौनियां तैयार कर बिचौलियों का धान सरकारी खरीद में दर्शाए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन कर अपना ज्ञापन भी सौंपा है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सलीम वारसी के नेतृत्व में एकत्र होकर स्थानीय तहसील पहुंच गए। यहां उन्होंने धान खरीद को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम अरूण कुमार को अपना सात सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में किसान के पास धान नही है। किसान अपना धान औने-पौने दामों पर एक माह पूर्व ही बेच चुके है। लेकिन, तहसील क्षेत्र में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर अब भी धड़ल्ले से खरीद दिखाई जा रही है। आखिरकार यह धान किसका है और कहां से आ रहा है, इसकी जांच आवश्यक होनी चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार किसान...