नोएडा, अक्टूबर 5 -- ग्रेटर नोएडा। किसान एकता संघ द्वारा 21 नवंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी। जेवर से शुरू होने वाली किसान अधिकार बचाओ पदयात्रा विभिन्न गांवों से होकर 24 नवंबर को यमुना प्राधिकरण के दफ्तर पर पहुंचेगी। इसके बाद महापंचायत कर आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बलजीत नागर और संचालन उम्मेद त्यागी ने किया। प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने बताया कि प्रदेश सरकार और प्राधिकरणों का ध्यान किसानों की समस्याओं के समाधान की तरफ नहीं है। संगठन के जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 21 नवंबर को जेवर से पदयात्रा शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...