कन्नौज, फरवरी 2 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के ठठिया रोड पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। जिससे देश के किसानों की दुर्दशा हो रही है। सोमवार को किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति गुट के जिलाध्यक्ष अशोक यादव के प्रतिष्ठान पर किसानों की पंचायत लगी। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी कमलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। उनके इशारे पर कानून बनाया जा रहा है। जिससे देश भर के किसानों की दुर्दशा हो रही है। किसानों को खाद बीज मिलने में भी लाठियां खानी पड़ रही है। यही हाल रहा, तो किसान एक दिन भूखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा यूनियन के राष...