चंदौली, जनवरी 10 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। धनेजा हटिया के पास नहर का पानी अचानक छोड़े जाने और ओवरफ्लो होने से गुरुवार को करीब सौ बीघे गेहूं सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गई थी। शुक्रवार को तहसीलदार चित्रसेन यादव ने अधीनस्थों संग मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों को मुआवजा देने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग ने बिना सूचना के नहर में पानी छोड़ दिया अचानक छोड़े गए पानी से नहर ओवरफ्लो हो गई और आसपास के खेतों में पानी घुस गया। इससे गेहूं आलू एवं सरसों की फसल जलमग्न हो गई। लगभग 100 से 150 बीघा से अधिक फसल निकल हो गई थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार सैयदराजा चित्रसेन यादव और किसान नेता राणा प्रताप सिंह के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे और खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। किसानों ने सिंचाई विभाग पर बिना पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.