लखनऊ, नवम्बर 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 15 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4,314.26 करोड़ रुपयेकी राशि सीधे भेजी गई है। इस नई किस्त को मिलाकर, अब तक प्रदेश के किसानों को कुल 90,354.32 करोड़ रुपयेकी सम्मान राशि प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बहराइच जिले से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। वहीं, उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह लखनऊ के कृषि निदेशालय से और कृषि राज्य मंत्री बलदेव औलख रामपुर से कार्यक्रम से जुड़े। कृषि निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जोर देकर कहा कि इस योजना से उत्तर प्रदेश...