पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, धीरज। बेबी कॉर्न व स्वीट कॉर्न किसानों की जिंदगी में मिठास घोल रहा है। पूर्णिया जिला में रबी सीजन में 100 हेक्टेयर में स्वीट कॉर्न और 80 हेक्टेयर में बेबी कॉर्न की खेती हो रही है। खास बात यह है कि यह फसल महज 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाता है। इससे प्रति एकड़ करीब दो लाख तक की आमदनी किसानों को हो रही है। पूर्णिया जिला में पिछले तीन वर्षों से बेबी कॉर्न व स्वीट कॉर्न की खेती हो रही है। खेती को बढ़ावा देने के लिए इस बार सरकार ने बीज में अनुदान 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया है। स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न के तैयार होने के बाद इसकी खेतों से ही बिकवाली हो जाती है। पहले गिने-चुने किसान ही इसकी खेती कर रहे थे। मगर मक्का से डबल आमदनी को देखते हुए अब किसानों की संख्या सैकड़ों से अधिक हो गयी है। पूर्णिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.