उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव, संवाददाता। गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। इस बीच गेहूं की फसल पककर तैयार है। इन सबके बीच अब किसानों की चिंता का सबब लटकते और ढीले हाईटेंशन लाइन के तार बने हुए हैं। ढीले तारों की चिनगारी से पिछले 15 दिन में ही दस से अधिक जगह गेहूं की फसल राख हो चुकी है। पकी गेहूं की फसल पर यह खतरा अब भी मंडरा रहा है। गर्मी शुरू होते ही बिजली के तारों से फसलों में आग लगने की शुरुआत भी हो गई है। खैर, ग्रामीण क्षेत्र में अभी हाल में दस से अधिक जगह बिजली के तार से निकली चिनगारी से फसल जलकर नष्ट हो गई है। ऐसा हर साल होता है। किसानों की लाखों रुपये की फसल जलकर बर्बाद हो जाती है। इसके बावजूद जिम्मेदार नहीं जागते हैं। इस साल आग की घटनाओं में बढ़ोतरी की घटनाएं तब बढ़ती जा रही हैं, जब फीडर वाईफरकेशन के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.