जामताड़ा, जनवरी 13 -- किसानों की उपज रखने के लिए सालुका कोल्ड स्टोरेज तैयार नाला, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सालुका स्थित 5 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज चालु हो चुका है। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अब किसान अपनी उपज को लंबे समय तक कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रख सकते हैं। ताकि बाद में किसानों को अपनी उपज का अच्छा खासा मुनाफा मिल सके। कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधन एवं देखरेख करने वाली कंपनी के अजय जैन ने बताया कि किसान मामूली औपचारिकता पूरी कर अपने कृषि उत्पादों को बेहद आसानी से रख सकते हैं। अलग-अलग सब्जी और फलों के लिए न्यूनतम मात्रा निर्धारित है। जिनमें आलू, प्याज, टमाटर, फुलगोबी, ब्रोकली, पत्तागोभी, अमरुद, आम सहित दर्जनों अन्य फल एवं सब्जियों की वेरायटी शामिल हैं। वहीं विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा क...