सहारनपुर, जनवरी 24 -- कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित उपकार परियोजना का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल एग्रीकल्चर एवं प्रौद्योगिकी विवि मेरठ से आए मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार डॉ पीके सिंह एवं प्राध्यापक व अतिथि डॉ पीके सिंह व डॉ एसके त्रिपाठी द्वारा किया गया। परियोजना के तहत कृषि में बदलाव के लिए उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देने (डेमो प्रदर्शन) को घुन्ना एवं पुवारका दो गांव गोद लिए गए। केंद्र प्रभारी डॉ आईके कुशवाहा द्वारा किसानों की आय बढ़ाने व परियोजना से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ मनोज सिंह ने एकीकृत कृषि मॉडल के बारे में जानकारी दी। साथ ही केंद्र पर फसल अवशेष परियोजना के तहत चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन कर प्रशिक्षार्थ...