सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सुरसंड,एक संवाददाता। प्रखंड के हरारी दुलारपुर गांव में गुरुवार को किसान उत्पादक संगठन का संचालन स्वयं खेती संस्था के माध्यम से शुरू किया गया। कृषि वैज्ञानिक पिनाकी रॉय व बघाड़ी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज पिंटू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। वैज्ञानिक पिनाकी रॉय ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने में एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) की भूमिका अहम है। यह संगठन किसानों को क्रेडिट कार्ड व वित्तीय समावेशन सहित सभी प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इसके अलावा आम किसानों के उत्पादित सामग्री को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में एफपीओ मदद तो करती ही है। साथ ही किसानों को उत्पादित सामग्री का उचित मूल्य भी देने के लिये भी कार्य करती है। इसलिए सभी किसानों को इस संगठन का शेयर धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.