दरभंगा, फरवरी 21 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। मौके पर उपस्थित सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को अब नौ हजार रुपए दिये जाएंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केन्द सरकार ने बिहार राज्य के लिए 415 करोड़ रुपए कृषि बजट की मंजूरी दी है। साथ ही एफपीओ का गठन किया गया है। जिले में कुल 52 एफपीओ का गठन किया गया है। एफपीओ से जुड़कर कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लाभ उठा सकते हैं। इसलिए किसानों को एफपीओ के बारे में विस्तृत जानकारी लेने की आवश्यकता है। किसान मेला सह प...