गढ़वा, मार्च 21 -- रमना, प्रतिनिधि। संकल्प किसान विकास केंद्र मड़वनिया की ओर से पंचायत भवन के सभागार में शुक्रवार को किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा गढ़वा एवं संकल्प किसान विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। उसका उद्घाटन आत्मा के उप निदेशक योगेंद्र प्रसाद सिंह, केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार और संकल्प किसान के अध्यक्ष चितरंजन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र प्रयासरत है। उन्होंने संरक्षण कृषि तकनीक जैसे धान की सीधी बुआई, शून्य जुताई, मसूर, तीसी, चना, सरसों की फसलों में अवशेष प्रबंधन के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.