बलिया, दिसम्बर 25 -- बेल्थरारोड। चैनपुर गुलौरा स्थित नेहरू जियाउल इंटर कॉलेज स्थित स्व. सत्यनारायण यादव रामावती देवी सभागार में मंगलवार को पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। सभी ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। विनोद कुमार ने भी अपना विचार रखा। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया गया।इ स मौके पर शबाना खातून, धर्म देव, प्रदीप, करण, पिंटू, दीपू, साजिद अली, नंदिनी, ज्योति आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...