सुल्तानपुर, फरवरी 10 -- चांदा, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संयोजन से चांदा क्षेत्र के कोथरा खुर्द गांव में केंद्रीय बजट व विकसित भारत जी राम जी किसान संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता किसानों का सर्वोहित ही है। सरकार द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया उसमें किसानो के हित की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। किसानों के उपज का उचित बाजार मूल्य भी सरकार द्वारा दिए जा रहा है। वही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार मिलकर गांव में सतत विकास के लिए विकसित भारत, जी राम जी योजना को लाई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में तमाम जो खामियां थीं, उसे दूर कर नए स्वरूप में इस योजना को संचालित करने का फैसला लिया गया है। जी राम जी योजना से गांव के मजदूरों क...