मेरठ, जून 17 -- भाकियू से अलग हुए पदाधिकारियों ने एक अलग किसान संगठन बनाने को एनएच-58 स्थित एक विवाह मंडप में बैठक की। इसमें कई जिलों के किसानों ने भाग लिया। पंचायत में किसानों ने कहा कि कुछ संगठन विपक्ष का चेहरा बनकर कार्य कर रहे हैं। कुछ केवल टोल तक सीमित रह गए हैं। पंचायत में निर्णय लिया चौधरी राजबीर सिंह गाजियाबाद के नेतृत्व में एक नए संगठन का निर्माण किया जाएगा। इस संगठन का प्रारूप अन्य संगठनों से अलग होगा। पंचायत में विनोद जटोली की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बाबा चंदर सिंह, संचालन अंकित चौधरी और विनोद जटोली ने किया। अंतराष्ट्रीय जाट संसद प्रदेश अध्यक्ष मनु दांतल ने भी नए संगठन के समर्थन की घोषणा की। पंचायत में उद्यम सिंह, अक्षय त्यागी, सुरेन्द्र चौहान, विभोर शर्मा, दिनेश शर्मा, जीवन सिंह, मनोज तेवतिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.