बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के किसानों के लिए अलर्ट है। सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री (फार्मर आईडी) अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए 16 से 21 जनवरी तक प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर पर महाभियान चलाया जाएगा। बीईओ अंजलि कुमारी ने बताया कि जिन किसानों का आईडी अबतक नहीं बना है, वे कैंप में आकर या खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फार्मर आईडी बनने से पीएम किसान सम्मान निधि, फसल क्षति मुआवजा और एमएसपी पर अनाज बेचने में आसानी होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, तो पीएम किसान की आगामी किस्त और अन्य सरकारी लाभों से वंचित होना पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.